आरोग्य सेतु एप्प, Coronavirus Tracker App, How To Download Arogya Setu App, Arogya Setu app android,Aarogya Setu App download kaise kare

दुनियाँ के तमाम देश कोरोना वायरस के कारण इस वक़्त गंभीर परेशानी में हैं। किसी भी देश के पास इस वक़्त इस वायरस को खत्म करने का कोई उपाय नही है। भारत भी इस वक़्त कोरोना के कारण बंद है।
देश की सरकार इस वक़्त वह सारी कोशिशें कर रही है जिससे इस वायरस की चपेट में आने से लोग बच सकें। इसलिए सरकार ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण एप लॉन्च किया है, जिसका नाम आरोग्य सेतु एप है।
किसानो को मिलेंगे 15000, रुपए जानें कैसे – पीएम किसान बड़ी खबर
App | आरोग्य सेतु एप्प |
Purpose | Tracing of Corona Virus-Infected People and High-Risk places |
App Available | Android / IOS |
Authorised By | NIC E-Gov Mobile Apps, Government Of India |
Aarogya Setu App – आरोग्य सेतु ऐप किस तरह काम करता है
आरोग्य सेतु ऐप क्या है?
आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस से लड़ने में हम सबकी बहुत मदद कर सकता है। इस जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित करते वक़्त किया था।
आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस के मरीजों को ट्रैक करता है। तो कह सकते हैं कि असल मे यह एक ट्रैकिंग एप है। यदि आपके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल है तो जैसे ही कोरोना का कोई भी मरीज आपके पास आएगा तो आपको तुरंत एक नोटिफिकेशन आ जायेगा, जिससे आप सचेत हो जायेगे।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2020 – लाभार्थी सूची, कार्ड स्टेटस, KCC Card किसान लिस्ट
इसके साथ ही हम सबको यह नही पता होता है कि कौन से एरिया में कोरोना के मरीज है और किधर नही है। लेकिन आरोग्य सेतु एप आपकी इस समस्या भी समाधान कर देता है।
Coronavirus Tracker App
इस एप में एरिया को तीन रंगों के माध्यम से दिखाया जाता है। हरा रंग उस एरिया के लिए होता है जहां पर कोरोना का एक भी मरीज नही है। मतलब उस एरिया को हम सेफ एरिया कह सकते हैं। ऐसे एरिया को ग्रीन जोन भी कहा जाता है।
इसके बाद नंबर आता है ऑरेंज जोन का। ऑरेंज जोन में कोरोना के मरीज तो होते हैं लेकिन उनकी संख्या इतनी ज्यादा नही होती है। इसलिए इसे पूरी तरह से सुरक्षित जोन तो नही कह सकते हैं। लेकिन फिर भी खतरा बहुत ज्यादा नही रहता है।
आखिर में रेड ज़ोन आता है। रेड ज़ोन उन इलाकों को कहा जाता है जहां पर कोरोना के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। जहां जाना बहुत रिस्की हो सकता है।
पीएम किसान योजना ताजा हिंदी समाचार PM Kisan Yojana latest Scheme
इस तरह आप इस एप की मदद से यह जान सकते हैं कि कौन सा एरिया किस जोन के अंदर आता है।
Download Arogya Setu App Android & iOS Link
एंड्राइड यूजर
https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu
आईओएस यूजर
https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357
आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप प्लेस्टोर का सकते हैं और वहां सर्च बार मे आरोग्य सेतु लिखने पर ऐप आ जायेगा। या फिर यहां ऊपर लिंक दे दी गई है, जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऐप डाउनलोड होने के बाद खोलें। खोलते ही आपको भाषा चुनने का विकल्प आएगा। यहां पर 11 भारतीय भाषाओं में से कोई भी भाषा चुन सकते हैं।
- भाषा चुनने के बाद एक इनफार्मेशन पेज खुल जायेगा। इसे आपको ध्यान से पढ़ना है। इसके बाद Register Now पर क्लिक कर दीजिए।
- अब आरोग्य सेतु एप आपके ब्लूटूथ और जीपीएस को यूज करने की इजाजत मागेगा। यह दे दें। आरोग्य सेतु एप आपके ब्लूटूथ, मोबाइल नंबर और लोकेशन का यूज करके कोरोना ले मरीज की जानकारी देता है।
- इसके बाद एक आपका मोबाइल नंबर मांगा जाता है, जिसे OTP के द्वारा Varify किया जाता है।
- इसके बाद एक फॉर्म खुलता है जो आपका नाम, उम्र और पिछले 30 दिनों के दौरान की गए विदेशी यात्रा का विवरण मांगता है। इस पूरी जानकारी को सही सही भरें।
- इसके बाद यह फॉर्म खुलता है जिसमे पूछता है कि जरूरत के वक़्त क्या आप वालेंटियर का काम कर सकते हैं. हालांकि आप इस फॉर्म को स्किप कर सकते हैं।
- इस तरह अब एप आपके मोबाइल में पूरी तरह से इंस्टाल हो चुका है।
e-Gram Swaraj App ई-ग्राम स्वराज एप्प डाउनलोड करना क्यों है जरुरी यहा जाने इसके लाभ
कोरोना वायरस से जंग जीतनी है तो बचाव ही इस वक़्त सबसे बड़ा विकल्प है। इसलिए आप सभी इस एप को जरूर डाउनलोड कर लें।