राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना उत्तर प्रदेश [एप्लीकेशन फॉर्म PDF, पात्रता, आवेदन की स्थिति, लिस्ट, ऑनलाइन आवेदन] Uttar Pradesh Parivarik Labh Yojana (National Family Benefit Scheme UP in Hindi) Eligibility, Application Form PDF, Check Status, List

उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना क्या है? – UP Rastriya Parivarik Labh Yojana 2020
UP Rashtriya Parivarik Labh Yojana – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए कल्याणकारी योजनाएं लाते रहे हैं। इन्ही कई योजनाओं में से एक एक योजना राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना है, जिसकी बारे में आगे विस्तार से आपको बताने जा रहे हैं। यदि आप उत्तरप्रदेश के निवासी हैं तो आपको इस राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (UP National Family Benefit Scheme) के बारे में जरूर जानना चाहिए।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन कैसे देखें – CaneUp पोर्टल
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत ऐसे परिवारों को धनलाभ यानी कि आर्थिक मदद दी जाती है जिनके परिवार में सिर्फ एक ही व्यक्ति कमाने वाला है और उसकी डेथ हो जाए। प्रदेश की सरकार ऐसे परिवारों को 30000 रु नगद राशि की आर्थिक मदद करती है। यह पैसा सीधा आपके खाते में आता है। आपको कही भटकने की जरूरत नही पड़ती है।
{नई} यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2020, UP Ration Card List APL, BPL New जिलेवार सूची
1. | योजना | राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना |
2. | योजना की घोषणा | उत्तरप्रदेश राज्य सरकार (UP Government) |
3. | योजना की शुरुआत | जनवरी, 2016 से |
4. | योजना के लाभार्थी | गरीबी रेखा से नीचे आने वाले एवं परिवार के मुखिया को खोने वाले परिवार |
5. | राशि | 30,000 रूपये प्रति परिवार |
6. | Department Name | उत्तरप्रदेश समाज कल्याण विभाग |
7. | Official Website | http://nfbs.upsdc.gov.in/ |
8. | टोल फ्री नंबर | 18004190001 |
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का उद्देश्य क्या है?
किसी भी परिवार में जब सभी आर्थिक जरूरतों की जिम्मेदारी सिर्फ परिवार के एक ही सदस्य के कंधे पर हो और आकस्मात उसकी मृत्यु हो जाए तब परिवार गहरे आर्थिक संकट की स्थिति में फस जाता है। एक तरफ किसी अपने के खोने का गम होता है तो दूसरी ओर आर्थिक बदहाली। ऐसे में वह परिवार काफी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हो जाता है।
इसी परेशानी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को प्रारंभ किया ताकि परिवार एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो सके, और इस मुसीबत के इस वक़्त में आर्थिक तंगी का सामना न करें।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ किसे मिलेगा? – यूपी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2020
उत्तररप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण निवासी दोनों ले सकते हैं। इसमे किसी भी तरह का भेदभाव नही किया है। लेकिन इस योजना का लाभ सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले लोग ही पा सकते हैं, फिर चाहे वह शहर में रहतें हो या गाँव मे. लेकिन आपको उत्तरप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
इस योजना में आवेदन की कुछ और भी शर्ते हैं। जैसे यदि किसी शहरी परिवार की वार्षिक आय 56000 रु से अधिक है तो उसे इस योजना का लाभ नही मिल सकेगा। सिर्फ वही शहरी परिवार इसका लाभ पा सकता है जिसकी वार्षिक आमदनी 56000 रु से कम है।
PM किसान सम्मान निधि योजना की सूची जल्द होगी जारी, यहां देखें पूरी List
वही किसी ग्रामीण परिवार की वार्षिक आय यदि 46000 रु से ज्यादा है तो उसे भी इस योजना का लाभ नही मिल सकेगा।
यूपी राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजो की जरूरत पड़ेगी?
इस योजना के लिए यदि आप जरूरी शर्ते पूरी करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। वो जरूरी डाक्यूमेंट्स क्या हैं उसकी लिस्ट नीचे दी जा रही है।
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana List 2020-21 – यहां देखें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की नई लिस्ट
UP Parivarik Yojana Important Documents –
- आवेदन करने वाले का आधार कार्ड लगेगा।
- पहचान पत्र की जरूरत पड़ेगी।
- निवास प्रमानपत्र भी लगेगा।
- घर के मुखिया का मृत्यु प्रमाण पत्र
- घर की कुल वार्षिक आय का विवरण
- मुखिया की आयु जानने के लिए आयु प्रमाण पत्र
- एक चालू मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट की जानकारी जिसमे पैसे आ सके।
- पासपोर्ट साइज की फ़ोटो
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना ऑनलाइन आवेदन – How to Apply For Rashtriya Parivarik Labh Yojana
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में आवेदन करना बहुत आसान है। आसान इसलिए है क्योंकि आपको आवेदन करने के लिए कही जाने की जरूरत नही है। बस किसी पास के साइबर कैफे में जाकर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते है या आप खुद कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका क्या है वो आपको बता देता हूँ।
किसानो को मिलेंगे 15000, रुपए जानें कैसे – पीएम किसान बड़ी खबर
- यहां पर आप उत्तरप्रदेश के समाज कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट देख रहे हैं। आपको http://nfbs.upsdc.gov.in/ इसी वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट खोलते ही होमपेज आता है। आपको यहां पर नया पंजीकरण का विकल्प खोजना है और बस इसी पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक लंबा चौड़ा पेज खुल जायेगा। यही पेज वह फॉर्म है जिसके लिए आप इस वेबसाइट पर आए थे।
- अब इसमें पूछी गई सभी जानकारियाँ जैसे बैंक की डिटेल्स, मरने वाले का विवरण, आवेदन करने वाले का विवरण और भी जो अन्य जानकारियाँ पूछी गई हैं उन्हें सही सही भर देना है।
- जब फॉर्म भर जाए तो एक बार चेक करलें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें। इसी के साथ आपका आवेदन पूरा हो चुका है।
PM किसान योजना | क्लिक करें |
ताजा किसान योजना समाचार Hindi | क्लिक करें |
सभी सरकारी योजना – All Govt. Yojana | Click Here |